Showing posts with label न्यूज. Show all posts
Showing posts with label न्यूज. Show all posts

18 Oct 2019

मोहनलाल मौर्य बानसूर गौरव रत्न अवार्ड से सम्मानित


अलवर। जिले के बानसूर तहसील में स्थित युवा जागृति संस्थान की 9 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर 17 अक्‍टुबर गुरूवार को गांव चतरपुरा निवासी युवा व्यंग्यकार मोहनलाल मौर्य को  बानसूर गौरव रत्न अवार्ड 2019 देकर सम्मानित किया। युवा जागृति संस्थान के सचिव गोकुल चंद सैनी ने बताया कि मौर्य को यह अवार्ड साहित्य सृजन में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विकास अधिकारी मदन लाल बैरवा,विशिष्ट अतिथि  डीडीएम नाबार्ड अलवर प्रदीप चौधरी,सीडीपीओ मेघा चौधरी,डिपो प्रबंधक आबकारी अलवर विजेंद्र यादव,वाणिज्य कर अधिकारी शाहजहांपुर महेंद्र यादव,प्रबंधक एयू बैंक बानसूर इंद्रजीत सिंह,डॉ अरविंद वर्मा पशुपालन विशेषज्ञ कृषि विज्ञान केंद्र बानसूर,सहायक कृषि अधिकारी,सुरेश यादवआईसीआईसी बैंक रीजनल सेल्स हेड अलवर दीपू यादव,  मैनेजर टेक्नोलॉजी सीएससी एसपीवी दिल्ली ओमवीर चौधरी,अध्यक्ष युवा जागृति संस्थान कुंदन लाल शर्मा के द्वारा प्रदान किया गया। इन्हें गत दिनों अखिल भारतीय रैगर महासभा जिला शाखा कार्यकारणी अलवर के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं बाबा साहब बी आर अंबेडकर का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया था। मौर्य की आएदिन देश के प्रमुख समाचार पत्र-पत्रिकाओं में व्यंग्य रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं।













7 Oct 2019

शिक्षा से ही होगा समाज का उत्थान

थानागाजी। अखिल भारतीय रैगर महासभा जिला कार्यकारिणी अलवर के तत्वावधान में रविवार को नवम प्रतिभावान सम्मान समारोह कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में डॉ एस के मोहनपुरिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ एस के मोहनपुरिया ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करते हुए अपने बालक बालिकाओं को अच्छी शिक्षा दिलाकर समाज को गौरवान्वित करें। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि स्थानीय विधायक कांति प्रसाद मीणा ने कहा कि समाज पढ़लिख कर आगे बढ़े और उन्नति की ऊंचाइयों को छुए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद रैगर, प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय रैगर महासभा जेपी महोलिया, युवाप्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार तोनगरिया, जिलाध्यक्ष जयपुर ग्रामीण गुलाबचंद बारोलिया, सेवानिवृत्त शिक्षा उपनिदेशक ज्ञानचंद मौर्य, प्रोफेसर पदमचंद मौर्य, अखिल भारतीय रैगर महासभा के राष्ट्रीय सचिव सुखदेव अटल, पूर्व जिला अध्यक्ष तोताराम मौर्य, गोपीराम जाजोरिया, अखिल भारतीय रैगर महासभा के राष्ट्रीय प्रचार प्रसार सचिव यादराम नोगिया, समाजसेवी कुशालचंद जाजोरिया थे। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी केे समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर समाज के 10वीं 12वीं में न्यूनतम  70% स्नातक एवं स्नातकोत्तर में न्यूनतम 60% नीट आईआईटी एमबीबीएस जेआरएफ एवं अन्य्य विशिष्ट उपलब्धियों वाले  व्यक्तियों को प्रशंसा प्रमाण पत्र एवं बाबा साहब की स्मृृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन जिला अध्यक्ष रामजीलाल जाजोरिया ने धन्यवाद ज्ञापित करके किया।  इस मौके पर प्रधानाचार्य कुम्हेरलाल मौर्य, सरदार सिंह, व्याख्याता रामप्रताप खोरवाल, सेवानिवृत्त क्षेत्रीय वन अधिकारी धूणीलाल रातावाल, सेडू राम मौर्य, पत्रकार मोहनलाल मौर्य, मोहन लाल सांटोलिया,सुश्रुत धूडिया, दिनेश कुमार खोलिया, इंद्राज तोनगरिया सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का मंच संचालन व्याख्याता पूरणमल रातावाल ने किया।

















28 Nov 2017

साहित्‍य सृजन में उत्‍कृष्‍ट कार्य के लिए मोहनलाल मौर्य का सम्‍मान




26 नवम्‍बर 2017 रविवार को थानागाजी में अखिल भारतीय रैगर महासभा जिला अलवर के तत्‍वाधान में आयोजित आठवां प्रतिभावान सम्‍मान समारोह में गांव चतरपुरा के मोहन लाल मौर्य को साहित्‍य सृजन में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने पर राजस्‍थान अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्‍यक्ष दर्जा उपमंत्री विकेश खोलिया एवं अखिल भारतीय रैगर महासभा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष एवं सेवानिवृत्‍त आईएएस अधिकारी भंवरलाल खटनावलिया के द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं डा.भीमराव अम्‍बेड़कर का मोमेंटों देकर सम्‍मानित किया गया। मौर्य की रचनाएं देश के प्रमुख समाचार पत्र-‍पत्रि‍काओं में प्रकाशित होती रहती है। 
राजस्‍थान अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्‍यक्ष विकेश खोलिया एवं अखिल भारतीय रैगर महासभा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष एवं सेवानिवृत्‍त आईएएस अधिकारी भंवरलाल खटनावलिया के द्वारा मोहन लाल मौर्य को साहित्‍य सृजन में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने पर प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं डा.भीमराव अम्‍बेड़कर का मोमेंटों देकर  सम्‍मानित करते हुए

प्रतिभाएं समाज की धरोहरः भंवरलाल खटनावलिया

अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्‍यक्ष विकेश खोलिया ने थानागाजी में रैगर छात्रावास बनाने की घोषणा कीमोहनलाल मौर्य चतरपुरा एवं घनश्‍याम बसेठिया चतरपुरा,अलवर  
अलवर। जिले के थानागाजी में स्थित राजकीय उच्‍च माध्‍यमिक विद्यालय के खेल मैदान में रविवार 26 नवम्‍बर 2017 को अखिल भारतीय रैगर महासभा जिला शाखा अलवर के तत्‍वावधान में आठवां प्रतिभावान सम्‍मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्‍यक्षता कर रहे अखिल भारतीय रैगर महासभा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष एवं सेवानिवृत्‍त आईएएस भंवरलाल खटनावलिया ने अपने सम्‍बोधन में कहा कि प्रतिभाएं समाज की धरोहर है। ऐसी धरोहर रैगर समाज की अनुकर‍णीय है,जो समाज की दिशा एवं दशा बदल देगी। उन्‍होंने कहा कि प्रति‍भाएं निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहे और अपने माता-पिता,घर,परिवार,समाज का नाम रोशन करते हैं एवं बाबा साहेब डा. भीमराव अम्‍बेड़कर के पद चिह्रनों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि राजस्‍थान अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्‍यक्ष विकेश खोलिया ने पांडाल में उपस्थित लोगों को सम्‍बोधित करते हुए कहा कि हमें एकजुट होना होगा और समाज को अपनी ताकत दिखाकर बताना होगा हमारी तादाद कितनी है। जब तक  हमारी राजनैतिक में ज्‍यादा से ज्‍यादा भागीदारी नहीं होगी। तब तक हमारी आवाज वहां नहीं पहुंचेगी जा पहुंचनी चाहिए। इस मौके पर इन्‍होंने रैगर समाज अलवर के लोगों की मांग पर थानागाजी में जल्‍द ही रैगर समाज का छात्रावास बनाने की घोषणा की है।

             बाबा साहेब.डा.बी.आर.अम्‍बेड़कर के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्‍वलित के दौरान अतिथिगण

कार्यक्रम में सर्वप्रथम लोगों को सम्‍बोधित करते हुए राष्‍ट्रीय प्रचार-प्रचार सचिव एवं रघुवंशी पत्रि‍का के सम्‍पादक मकेश कुमार गाडेगावलिया ने अखिल भारतीय रैगर महासभा के द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के बारे में बताया एवं आगामी कार्यों के बारे में विचार वक्‍त किए। कार्यक्रम में विशिष्‍ठ अतिथि दिल्‍ली के पूर्व महापौर योगेन्‍द्र चांदोलिया ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का आह्वान किया। इसी क्रम में विशिष्‍ठ अतिथि मुख्‍य श्रेत्र‍ि‍य प्रबधंक दी ऑरियन्‍टल इंशोरेंस क.लि. के दयानन्‍द सक्‍करवाल ने कहा कि रैगर समाज का उत्‍थान करने के लिए हमें शिक्षा पर ज्‍यादा से ज्‍यादा फोक्‍स करना होगा। विशिष्‍ठ अतिथि अखिल भारतीय रैगर महासभा के प्रदेशाध्‍यक्ष डा.एस.के.मोहनपुरिया ने रैगर समाज को सामाजिक,आर्थिक,एवं शैक्षिक, रूप से मजबूत करने पर बल दिया। इन्‍होंन ने कक्षा 12 वीं विज्ञान वर्ग में 98 प्रति‍शत अंक अर्जित करने वाले पुष्‍पराज भारती की भूरी-भूरी प्रशंसा की और बच्‍चों से कहा कि आपको भी पुष्‍पराज भारती का अनुसरण करना चाहिए। कार्यक्रम में विशिष्‍ठ अतिथि प्रधान आयुक्‍त दिल्‍ली सी.एम.चांदोलिया ने अपने सम्‍बोधन में कहा कि समाज अपने वोट की अहमियत समझनी चाहिए। जांच-परख कर ही मतदान करें। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत सभी अतिथियों ने बाबा साहेब डा.भीमराव अम्‍बेड़कर के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्‍वलित करके की। कार्यक्रम का मंच संचालन अखिल भारतीय रैगर महासभा जिला अलवर के जिला सचिव एवं स्‍वतंत्र पत्रकार,युवा व्‍यंग्‍यकार मोहनलाल मौर्य निवासी चतरपुरा ने एवं पूरन मल रातावाल मैंड ने किया। इस मौके पर विशिष्‍ठ अतिथि अखिल भारतीय रैगर महासभा के युवा प्रकोष्‍ठ प्रदेशाध्‍यक्ष भानू खोरवाल,महिला प्रकोष्‍ठ की प्रदेशाध्‍यक्ष तारा देवी बेनिवाल,पूर्व शिक्षा उपनिदेशक ज्ञानचंद मौर्य, अखिल भारतीय रैगर समाज धर्मशाला रामदेवरा एवं अखिल भारतीय रैगर महासभा दिल्‍ली के प्रदेशाध्‍यक्ष नेतराम पिंगोलिया ने भी उपस्थि‍त लोगों को सम्‍बोधित किया। कार्यक्रम का समापन जिलाध्‍यक्ष तोताराम मौर्य ने सभी का आभार प्रकट करके किया।
मंच पर विराजमान अतिथिगण 

इन भामाशाहों का रहा विशेष सहयोग 
कार्यक्रम में भोजन व्‍यवस्‍था खैराती लाल मौर्य एवं सुंदरलाल मौर्य निवासी नरहैठ,शिल्‍ड,मोमेन्‍टों खरकड़ी कला सरपंच शकुंतला देवी सक्‍करवाल एवं प्रमुख समाज सेवी रतनलाल सक्‍करवाल खडकड़ी कला, पानी की व्‍यवस्‍था नत्‍थूराम बंदरवाल थानागाजी,माइक एवं साउण्‍उ की व्‍यवस्‍था धीरोड़ा सरपंच अनिता देवी  एवं नवल किशोर जलुथरिया,फोटो स्‍टूडियों जीआर फोटो स्‍टुडियों थानागाजी के गौतम सक्‍कर वाल एवं राहुल तौनगरिया भांगडोली का विशेष सहयोग रहा है।

इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी रतनलाल सक्‍करवाल, अखिल भारतीय रैगर महासभा जिला अलवर के जिला वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष नवल तौनगरिया भांगडोली,युवा प्रकोष्‍ठ के जिलाध्‍यक्ष रामप्रताप खोरवाल,जिला महासचिव मोहनलाल सांटोलिया,जिला उपाध्‍यक्ष ओमप्रकाश जाजोरिया डहरा,जिला सचिव सेडूराम मौर्य,नरहैठ, कोषाध्‍यक्ष शम्‍भू दयाल सक्‍करवाल खरकड़ी कला, जिला प्रवक्‍ता अनुज कुमार जलु‍थरिया नरहैठ, थानागाजी ब्‍लॉक अध्‍यक्ष विजय सिंह मौर्य नरहैठ, बानूसर ब्‍लॉक अध्‍यक्ष मालेराम शेरसिया, मालाखेड़ा ब्‍लॉक अध्‍यक्ष भोमाराम खटुम्‍बरिया, महिला प्रकोष्‍ठ की जिलाध्‍यक्ष रूपा देवी, रामजीलाल जाजोरिया डहरा, प्रधानाचार्य सरदार सिंह जलुथरिया अजबगढ़,अनिल मौर्य चतरपुरा,जयपुर ग्रामीण के कांग्रेस युवा प्रकोष्‍ठ के लोकसभा प्रवक्‍ता एवं अखिल भारतीय रैगर महासभा के राष्‍ट्रीय सदस्‍य नीरज कुमार तौनगरिया,भारत भूषण भारतीय कराणा,गणराम सक्‍करवाल कराणा,पूर्व जिलाध्‍यक्ष गोपीराम जाजोरिया,मुंडावरा,पंचायत समिति सदस्‍य राजेन्‍द्र प्रसाद रैगर,महिमा सांटोलिया अजबपुरा,सेवानिवृत्‍त व.अ.चन्‍दर लाल मौर्य चतरपुरा, दीनदयाल मौर्य बांधका, उद्योगपति जीवनराम मौर्य अलवर, पवन कुमार मौर्य चतरपुरा, राजेन्‍द्र धुडि़या बसई जोगियान, कमलेश कुमार बसेठिया चतरपुरा,मनुज कुमार जलुथरिया नरहैठ,नवीन खजोतिया नारायणपुर,दिनेश कुमार मौर्य नरहैठ,चुन्‍नी लाल सौकरिया अम्‍बेड़कर नगर,रामनिवास सांटोलिया अजबपुरा,पूर्व सरपंच अम्‍बेड़कर नगर रोहिताश्‍व सौकरिया,बीईओं बंशीधर खोरवाल अलवर,चन्‍द्र पाल धूडि़या नाराणयपुर,धीरोड़ा के पूर्व सरपंच रामगोपाल जलुथरिया,हुक्‍म चंद सक्‍करवाल बलदेवगढ़,दिनेश कुमार सक्‍करवाल सूरतगढ़,मूलचंद देवतवाल टहला,रमेश चन्‍द तौनगरिया सूरतगढ़,राधेश्‍याम सांटोलिया अजबपुरा,जगमोहन मौर्य माधोगढ़, शंकर सौकरिया अकबरपुर,राकेश उदेणिया माधोगढ़,नत्‍थूराम बंदरवाल थानागाजी, गौतम बंदरवाल थानागाजी,जगदीश बंदरवाल थानागाजी,राजेन्‍द्र जाजोरिया मुंडावरा,भीवाराम खजोतिया नाराणयपुर सहित समाज के गणमान्‍य लोग मौजूद थे।
पांडाल में उपस्थित रैगर समाज के लोग 

पांडाल में उपस्थित रैगर समाज के लोग 
विज्ञान वर्ग में 98 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले पुष्‍पराज भारती का पुष्‍पमालओं ,प्रशस्ति पत्र,शिल्‍ड देकर सम्‍मानित करते हुए मंच पर उपस्थित अतिथिगण 

बालिका को सम्‍मानित करते हुए दिल्‍ली के पूर्व महापौर योगेन्‍द्र चांदोलिया 



16 May 2017

कड़ी मेहनत का परिणाम 98 प्रतिशत

पुष्पराज भारती का सपना आईएएस बनना
पुष्पराज भारती ने राजस्थान बोर्ड के 12वीं विज्ञान वर्ग में परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी स्‍कूल एवं परिजनों का नाम रोशन किया है। पहली बार माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड ने राज्‍य स्‍तरीय व जिला स्‍तरीय मेरिट सूची जारी नहीं की है। हाल विराटनगर जयपुर व मूल डहरा,थानागाजी निवासी पुष्पराज की इस कामयाबी पर उनके परिवार जन काफी उत्साहित नजर आ रहें हैं। पुष्पराज के पिताजी जो राजकीय माध्यमिक विद्यालय पापड़ा,विराटनगर में सरकारी शिक्षक हैं, वे अपने बच्चों पर फ़ख़्र करते हुए बोले कि बच्चों की सफलता की वजह से ही आस-पास के माननीय का आना-जाना लगा रहता हैं, क्योंकि पिछले चार वर्षों से उनके दोंनो बच्चों में से कोई न कोई मेरिट लिस्ट में सम्मिलित होते आए हैं। सोमवार को जैसे परिणाम घोषित हुआ तो उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

पुष्पराज ने जहां गणित में 100 वहीं हिंदी में 100, इंग्लिश में 94 फिजिक्स में 98 और कमेस्ट्री में 98 अंक प्राप्त किए हैं। कुलमिलाकर पुष्पराज ने 500 अंकों में से 490 अंक प्राप्त किए हैं। पुष्पराज के पिता श्री हरिराम वर्मा के मुताबिक उनके परिवार में पति-पत्नी के साथ दो बच्चे हैं, और दोनों ही कुशाग्र बुद्धि के धनी हैं। उनका बड़ा लड़का प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र हैं।
पुष्पराज भारती ने अपनी सफलता का राज कड़ी मेहनत और शिक्षा के प्रति अपने रुझान को बताया को बताया।पुष्पराज ने बताया के परिवार का माहौल ही कुछ इस तरह का है जिससे पढ़ाई के अलावा कोई भटकाव ना हो। इसके लिए धन्यवाद के पात्र माता-पिता हैं। जिन्होंने ऐसा माहौल उपलब्ध करवाया। इस परीक्षा के पहले दसवीं बोर्ड परीक्षा में भी पुष्पराज ने 94.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। उनके पिता जी से बात करने पर पता चला कि जिस परिवेश में शहर के बच्चे मोबाइल- फोन और टेलीविजन के बीच घिरे रहते हैं उसके इतर बच्चों ने पढ़ाई के आगे इन चीजों की कभी मांग ही नहीं की।  
पुष्‍पराज भारती के पिता हरिराम रैगर ने बताया कि उनके घर पर पिछले 6 वर्षों से TV तक नहीं चालू की गई और साथ में शहर में रहने के बावजूद भी उनके बच्चे नियमित तरीके से दिनचर्या का अनुसरण करते रहे सुबह 4:00 बजे उठने के साथ ही सुबह की सैर-यात्रा और व्यायाम को नियमित करते हैं,जो भी उनके मानसिक संतुलन को बनाए रखता हैं। 
पुष्पराज ने अपनी सफलता के राज के पीछे अपने माता पिता और घर के पूरे माहौल को जिम्मेवार बताया। उसी ने बताया कि वह आगे चलकर प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी करके देश और समाज के लिए कुछ करने की चाहत रखता है।

पुष्पराज की माता श्री मंजू देवी जो कि गृहणी हैं। जिनसे बात करने पर पता चला, कि उन्होंने अपने दोनों बच्चों को पढ़ने के लिए कभी भी विवश नहीं किया। साथ में उन्होंने बताया की बच्चों को घर की किसी भी जिम्मेदारियों से दूर रखा गया। बच्चों का जब मन हुआ तभी पढ़ाई किया और जब मन हुआ तब सोए। पढ़ाई के लिए अभिवावकों की तरफ से कोई अतिरिक्त दबाव नहीं डाला गया। पुष्पराज की पढ़ाई के अतिरिक्त अभिरुचि चित्रकारी में हैं। 
इसके पहले पुष्पराज का सिलेक्शन IIT मेंस में भी हो गया था और आगामी दिनों में एडवांस की परीक्षा भी होने वाली है लेकिन पुष्पराज ने बातचीत में बताया कि उनका रुझान इंजीन्यरिंग की तरफ नहीं हैं। उन्होंने मात्र परीक्षा इसलिए दी की परीक्षा में प्रश्न पत्र किस दृष्टिकोण पर आधारित होते हैं। इसका प्रारंभिक ज्ञान हो सके। क्योंकि आने वाले दिनों में पुष्पराज कई परीक्षाओं को देना चाहता हैं। इन सभी बातों के इतर गौर करने वाली बात यह है कि पुष्पराज ने 10वीं, 12वीं और IIT मेंस एग्जाम को बिना किसी कोचिंग सेंटर को ज्वाइन किए उत्तीर्ण किया है। जिसने आज के परिवेश में बढ़ते कोचिंग के क्रेज़ को झुठला दिया हैं। पुष्पराज ने अपने हमउम्र बच्चों को संदेश में कहा कि जीवन पथ पर संघर्ष के साथ आगे बढ़ते रहो, सफलता खुद-ब-खुद चलकर आएंगी।

लोगों ने पिता को मोबाइल पर दी बधाई  

थानागाजी में पुष्‍पराज भारती के 98 प्रतिशत आने एवं ज्योति बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल थानागाजी में विज्ञान वर्ग में सबसे अव्‍वल आने पर शाला निदेशक चन्‍द्रशेखर सैनी व प्रधानाचार्य धर्मेंन्‍द्र महलावत की ओर से मंगलवार को थानागाजी कस्‍बे में जुलूस यात्रा निकाली गई। जिसमें कस्‍बेवासी एवं स्‍कूल स्‍टाफ,छात्रों ने डीजे बजाकर कस्‍बे के मुख्‍य मार्गो पर  जुलूस निकाला और आत्मिय बधाई दी। आपको बता दे कि परिणाम घोषित होते पुष्‍पराज के पिता के मोबाइल फोन पर बधाई देने वालों के देर रात तक फोन आ रहे थे।